उप्र में धूप खिलने से लोगों को राहत
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने आईएएनएस को बताया कि पिछले चार दिनों से लगातार धूप खिलने से वातावरण में नमी की मात्रा में कमी आई है। इस कारण कोहरे में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि दिन में धूप खिलने से तापमान में थोड़ी वृद्धि तो होगी लेकिन रात के तापमान में अभी भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
गुप्ता ने कहा कि सर्द हवाओं और कोहरे से पूरी तरह अभी निजात मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
सर्दी और कोहरे के चलते दिल्ली व देश के दूसरे क्षेत्रों से लखनऊ की तरफ आने वाली रेलगाड़ियां दो से छह घंटे की देरी से चल रही है। इसके अलावा नई दिल्ली, मुंबई व अन्य शहरों से लखनऊ आने वाली उड़ाने निर्धारित समय से कुछ विलंब से पहुंच रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications