राष्ट्रपति ने गुरु रविदास जयंती पर देशवासियों को बधाई दी
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटील ने शनिवार को मनाई जाने वाली गुरु रविदास जयंती पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विश्व बन्धुत्व से जुड़ी गुरु रविदास की शिक्षाओं का महत्व आज और भी बढ़ गया है।
राष्ट्रपति ने अपने बधाई संदेश में कहा, "गुरु रविदास की जयंती पर मैं आप सबको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। गुरु रविदास महान संत थे जिन्होंने सारी मानवजाति को एक समान समझने की शिक्षा दी। उनका मानना था कि मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। गुरु रविदास की शिक्षाएं हमारे समाज से विषमताओं को दूर करने की हमें प्रेरणा प्रदान करें, यही मेरी शुभकामनाएं हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications