जल्द नीचे आएगी चीनी की कीमत : पवार

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने शुक्रवार को खाद्य पदार्थो की आकाश छूती कीमतों की जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया। लेकिन उन्होंने कहा कि चीनी की कीमत जल्द ही नीचे आएगी।

जब पवार से यह पूछा गया कि क्या चीनी की कीमत मौजूदा वित्त वर्ष में नीचे आएगी, इस पर उन्होंने कहा, "निश्चितरूप से।"

पवार ने समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "वर्ष 2011 तक तो स्थिति यह हो जाएगी कि सरकार के पास चीनी रखने की जगह नहीं रहेगी। उस समय सरकार को चीनी के भंडारण की समस्या का सामना करना होगा।"

पवार ने कहा कि वर्ष 2011 तक चीनी की कीमत में बढ़ोतरी की स्थिति समाप्त हो जाएगी।

लेकिन पवार ने निराशाजनक बात यह कही कि खाद्य तेल और दालों की कीमतें नीचे नहीं आएंगी क्योंकि देश को कम से कम अगले 10 वर्षो तक इन वस्तुओं के आयात पर निर्भर रहना होगा।

पवार ने कहा, "हमें दालों का और खाद्य तेलों का आयात करना है। हमें अगले 10 वर्षो तक इन खाद्य पदार्थो का आयात करना है, क्योंकि दिन पर दिन मांग बढ़ रही है, खासतौर से नरेगा में इतने बड़े निवेश के बाद कमजोर तबके की खरीदारी क्षमता भी बढ़ रही है।"

लेकिन पवार ने महंगाई की जिम्मेदारी अपने सिर लेने से इंकार कर दिया और कहा कि खाद्य पदार्थो की कीमतें इसलिए बढ़ी हैं क्योंकि मांग के अनुसार उत्पादन नहीं हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+