भारत आ रहे हैं जर्मनी के राष्ट्रपति
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। जर्मनी के राष्ट्रपति हॉर्स्ट कोहेलर अगले सप्ताह भारत दौरे पर आ रहे हैं। कोहेलर के दौरे से पूर्व भारत में जर्मनी के राजदूत थॉमस मैतुसेक ने शुक्रवार को कहा है कि यदि भारत चाहेगा तो उनका देश नई दिल्ली के साथ असैन्य परमाणु सहयोग के लिए तैयार है।
मैतुसेक ने यहां संवाददाताओं को बताया, "भारत की ओर से अभी इसके लिए कोई आग्रह नहीं किया गया है। यदि आग्रह किया गया तो हम इस पर सकारात्मक तरीके से विचार करेंगे।"
राजदूत ने कहा, "हम परमाणु सुरक्षा के मामले में अग्रणी देशों में से हैं। हम इस क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता को साझा कर सकते हैं। लेकिन अभी तक इसके लिए कोई आग्रह नहीं किया गया है।"
मैतुसेक ने संकेत दिया कि भारत के साथ असैन्य परमाणु सहयोग का बर्लिन का इरादा भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने के उसके व्यापक कूटनीतिक इरादे का हिस्सा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications