बोरवेल ने ले ली मासूम की जान (लीड-1)
सूत्रों के मुताबिक चार वर्षीय पंकज को फिलहाल अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। बचाव दल के लोगों का कहना है कि पंकज जब बोरवेल में गिरा तभी उसके सिर में गहरी चोट लग गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई।
गौरतलब है कि गुरुवार को तकरीबन शाम चार बजे चार साल का मासूम पंकज खेलते-खेलते एक खुले 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। पंकज सिर के बल गड्ढे में गिरा था और 20 फीट की गहराई में जाकर फंस गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications