बदायूं में सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत
यह दुर्घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बदायूं-मुरादाबाद मार्ग पर दौलतपुर गांव के पास हुई।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तरूण गाबा ने संवाददाताओं को बताया, "एक निजी बस ने टाटा मैजिक (टैंपो) को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में टैंपो में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।"
पुलिस के मुताबिक इस दुर्घटना के कारण मुख्य मार्ग करीब दो घंटे तक बंद रहा। गाबा ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications