यमुना बचाओ अभियान के लिए ताज महल पर जुटेंगे रिकार्डधारी
यहां शुक्रवार को एक नए मंच 'वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर्स ऑर्गेनाइजेशन' के गठन की घोषणा की गई। यह संगठन गिनीज वर्ल्ड रिकार्डस, लिम्का और इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस के रिकार्डधारियों को एक बैनर तले लाएगा।
सबसे ज्यादा और सबसे कम समय तक बांसुरी बजाने के लिए गिनीज रिकार्डधारी और संगठन के अध्यक्ष दिनेश शांडिल्य ने आईएएनएस से कहा कि यमुना सहित अन्य नदियों की सफाई और उनकी सुरक्षा के लिए 22 मार्च को ताज महल पर पूरे भारत से रिकार्डधारियों को आमंत्रित किया गया है।
एक साल में सबसे अधिक मरीजों की भर्ती करने और उनका इलाज करने वाले एक दूसरे रिकार्डधारी और संगठन के सचिव पार्थसारथी शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि संगठन उन लोगों को भी बढ़ावा और मदद देगा जो अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। शर्मा आगरा में होमियोपैथी के चिकित्सिक हैं जो एक धर्मार्थ ट्रस्ट के तहत काम करते हैं। उन्होंने वर्ष 1998 में रिकार्ड बनाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications