इंडियन ऑयल के मुनाफे में 76 प्रतिशत की गिरावट
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान शुद्ध लाभ में पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही की बनिस्बत 76 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।
आईओसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 31 दिसंबर, 2009 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 6.95 अरब रुपये था, जबकि पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 29.58 अरब रुपये था।
कंपनी की कुल आमदनी में इस अवधि के दौरान मामूली गिरावट आई है। यानी मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की आमदनी 710.88 अरब रुपये रही है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान कंपनी की आमदनी 723.51 करोड़ रुपये थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications