राउरकेला में स्वाइन फ्लू के 2 मरीज अस्पताल में भर्ती
राउरकेला स्थित सीएमएस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक पी.के.रथ ने कहा कि दोनों मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों के चिकित्सकीय नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है।
उधर, गुरुवार शाम अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गई। उसमें स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षण नजर आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications