नशीले पदार्थो की तस्करी के लिए भारतीय को मौत की सजा सुनाई
कुआलालंपुर, 29 जनवरी (आईएएनएस)। मलेशिया के उच्च न्यायालय ने एक 48 वर्षीय भारतीय को नशीले पदार्थो की तस्करी के आरोप में शुक्रवार को मौत की सजा सुनाई।
न्यायिक आयुक्त मोहम्मद याजिद मुस्तफा ने एथिसान सिंगराम के दोषी साबित होने के बाद मौत की सजा सुनाई। सिंगराम को दो वर्ष पहले केएल अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 25 किलोग्राम केटामाइन की तस्करी के आरोप में यह सजा सुनाई गई है।
बरनामा न्यूज एजेंसी के मुताबिक न्यायाधीश ने कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत किए गए सबूतों से यह साफ हो गया है कि एथिसान नशीले पदार्थो से भरा बैग हमेशा ले जाता था और वह इसके बारे में जानता था।
एथिसान को 26 जुलाई 2008 में सीमा शुल्क परीक्षण काउंटर पर गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications