हैती में विद्यालयों का पुनर्निर्माण कराएंगे पेनलोप और जेवियर
लंदन, 29 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड की जोड़ी पेनलोप क्रूज और जेवियर बार्डेम भूकंप से पीड़ित हैतीवासियों की मदद करेंगे। उन्होंने हैती में विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए वर्ष 2015 तक हर साल 50,000 डॉलर की मदद का वादा किया है।
एक वेबसाइट हॉलीवुड डॉट कॉम के मुताबिक स्पेन के सितारे रविवार को ब्रितानी लेखक और फिल्म निर्देशक पॉल हगीज के लॉस एंजिल्स स्थित घर पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने हैती के पीड़ितों की खातिर धन जुटाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था।
पेनलोप और जेवियर सहित सैकड़ों मेहमान जैसे निकोल किडमैन, चार्लीज थेरॉन, मारिया बेलो और गेरार्ड बटलर कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थे, जहां शेरिल क्राउ ने एक कार्यक्रम पेश किया।
कैरेबियन देश की मदद के लिए इस कार्यक्रम से 4.5 लाख डॉलर जुटाए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications