नक्सलियों ने की व्यापार संघ के नेता की हत्या
नक्सलियों ने सुंदरगढ़ जिले के बनई उपमंडल में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के पास खदान इलाके से सोमवार को थॉमस मुंडा को अगवा कर लिया था।
मुंडा का शव शुक्रवार दोपहर जिले के रेंगेदा-तोपादीही के जंगली क्षेत्र में रेलवे पटरी के पास पाया गया था।
बनई के उप संभागीय अधिकारी सुदर्शन सेठी ने कहा, " हमने शुक्रवार को रेल पटरी के समीप थॉमस का शव बरामद किया। नक्सली शव के समीप ही कुछ पत्र छोड़ गए थे जिसमें उन्होंने इस मौत की जिम्मेदारी ली थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications