प्रधानमंत्री ने राम निवास मिर्धा के निधन पर शोक जताया
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामनिवास मिर्धा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मिर्धा ने सार्वजनिक जीवन के हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।
प्रधानमंत्री ने मिर्धा के पुत्र हरेंदर मिर्धा को भेजे शोक संदेश में कहा, "मिर्धा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। वह छह दशक तक राजनीतिक जीवन में सक्रिय रहे और इस दौरान उन्होंने अपने गृह प्रदेश राजस्थान के साथ ही देश की सेवा की।"
मिर्धा का 87 वर्ष की अवस्था में शुक्रवार को निधन हो गया। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उन्हें 21 जनवरी को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मिर्धा के परिवार में उनकी पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री है।
मिर्धा ने राज्यसभा का उपसभापति रहने के साथ ही विदेश और संचार मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications