एनटीपीसी के शुद्ध लाभ में 5 प्रतिशत की वृद्धि
मुंबई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। सरकारी स्वामित्व वाली विद्युत उत्पादक कंपनी एनटीपीसी की ओर से शुक्रवार को कहा गया है कि तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के दौरान कंपनी के शुद्ध लाभ में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,250.9 करोड़ रुपये था जबकि मौजूदा वित्त वर्ष की तिमाही में 2,365.9 करोड़ रुपये है।
लेकिन यहीं पर कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कंपनी की कुल आय में तीसरी तिमाही के दौरान 1.36 प्रतिशत की गिरावट की बात कही गई है। इसके साथ ही इस अवधि के दौरान कंपनी की कुल आय पिछले वित्त वर्ष की तिमाही के दौरान 12,128.3 करोड़ रुपये से घट कर 11,962.8 करोड़ रुपये हो गई है।
बांबे शेयर बाजार में शुक्रवार को अपराह्न् एनटीपीसी का शेयर 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 215 रुपये पर आ गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications