याददाश्त बढ़ाने में सहायक होते हैं फुरसत के पल
न्यूयार्क विश्वविद्यालय की मनोविज्ञान की सहायक प्रोफेसर लीला दावाची ने कहा, "कक्षा के बाद कॉफी पीते हुए आराम करने से हमारी पढ़ी हुई चीजों को ग्रहण करने या सूचनाओं को आत्मसात करने की क्षमता बढ़ जाती है।"
शोध में कहा गया है कि हमारा दिमाग किसी हासिल की गई जानकारी को जल्द से जल्द आत्मसात करने का प्रयास करता है, जिसके कि वह दूसरे कामों पर ध्यान केंद्रित कर सके।
न्यूयार्क विश्वविद्यालय के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ आट्स एंड साइंसेज से पीएचडी की डिग्री हासिल कर रहे एरिलेनी ताम्बीनी ने इस शोध के दौरान उन पलों पर ध्यान केंद्रित किया, जिस दौरान हमारे दिमाग में याददाश्त स्थिर अवस्था में होती है।
इस शोध के दौरान इस बात की ओर ध्यान लगाया गया कि स्थिर होने के बाद याददाश्त किस स्थिति में ज्यादा अच्छी तरह दिमाग में घर करती है। इस शोध की रिपोर्ट 'न्यूरॉन' जर्नल के ताजातरीन अंक में प्रकाशित हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications