बिहार में दो महिला सहित 3 नक्सली गिरफ्तार
बांका के पुलिस अधीक्षक श्याम कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बगघेरवा गांव में छापा मार कर तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान गीता, अंजु उर्फ मंझली तथा बिनोद मुर्मु के रूप में हुई है।
कुमार ने बताया कि इनमें गीता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी की महिला समिति की स्वयंभू क्षेत्रीय कमांडर है। उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार नक्सलियों की राज्य के विभिन्न थानों में स्कूल भवन उड़ाने, ट्रेन में पुलिस दल पर हमला करने सहित कई मामलों में तलाश थी।
कुमार ने बताया कि इन नक्सलियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि इनकी निशानदेही पर और पुलिस को और सफलता हासिल होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications