राहुल ने अमेठी में आम लोगों से मिलकर समस्याएं सुनीं
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने आईएएनएस को बताया, " कांग्रेस महासचिव ने शुक्रवार सुबह मुंशीगंज अतिथिगृह में संसदीय क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से आए सैकड़ों लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।"
राहुल गांधी ने लोगों से महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना, इंदिरा गांधी आवास योजना सहित केंद्र सरकार की अन्य जन क ल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में भी जानकारी ली।
इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस महासचिव ने राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी (आरजीआईपीटी) के निर्माणाधीन परिसर का जायजा लेकर वहां हो रहे काम की प्रगति की जानकारी ली थी। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य जल्द पूरा करने को कहा। करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से 100 एकड़ में आरजीआईपीटी का निर्माण प्रस्तावित है।
राहुल जायस से जगदीशपुर स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अधीन मालविका स्टील फैक्टरी भी गए थे।
राहुल ने मुंशीगंज अतिथि गृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक के बाद संसदीय क्षेत्र के कुछ जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की । उन्होंने पूरब गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मिलकर उन्हें एक एंबुलेंस तोहफे में दी।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि संसदीय क्षेत्र की हर एक क्षेत्र पंचायतों (ब्लाक) में स्वयं सहायता समूहों को एक-एक एंबुलेंस दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications