उड़ीसा के कई हिस्सों में शीत लहर जारी
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बोलंगीर में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस जबकि सुंदरगढ़ में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंगूल में 9.6 डिग्री तथा झरसूगुडा में 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य के कई अन्य भागों में भी न्यूनतम तापमान कम दर्ज किया गया। इनमें भवानीपाटन में 10.5 डिग्री सेल्सियस, बारीपाडा में 10.6 डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर में 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार उड़ीसा के कई भागों में शीत लहर जैसी स्थिति रविवार तक जारी रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications