भारतीय मूल की चिकित्सक बनी न्यूजर्सी की स्वास्थ्य प्रमुख
अलघ (54) को स्वास्थ्य देखभाल, प्रशासन और प्रसव के क्षेत्र में काफी अनुभव है।
गवर्नर क्रिस क्रिस्टी ने अलघ के नाम की घोषणा करते हुए कहा, "यह जरूरी है कि हमारे पास काम करने, कड़े निर्णय लेने और परिणाम की कोशिश करने के लिए विचारवान लोगों और आशावादियों का एक कुशल दल हो।"
अब राज्य सीनेट को अलघ के नाम पर अपनी मंजूरी देनी है। अलघ ने कहा है कि उनकी पहली प्राथमिकता बजट में संतुलन लाने में गवर्नर की मदद करना है।
अलघ फिलहाल हॉरिजन ब्ल्यू क्रॉस ब्ल्यू शील्ड ऑफ न्यूजर्सी की निदेशक हैं। वह युनिवर्सिटी ऑफ मेडिसिन एंड डेंटिस्ट्री/रॉबर्ट वूड जॉन्सन युनिवर्सिटी मेडिकल स्कूल में फैमिली प्रैक्टिस विभाग में सहायक प्रोफेसर के रूप में भी काम कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications