उदार तालिबानियों को अफगान सरकार में शामिल कराना चाहता है पाक
कुरैशी ने कहा है कि इस प्रक्रिया के तहत उदारवादियों और कट्टरपंथियों के बीच एक विभाजक रेखा खींची जा सकती है।
कुरैशी ने गुरुवार को बीबीसी के साथ बातचीत में कहा, "तालिबानियों को मुख्यधारा में लाने के लिए सत्ता में उन्हें सम्मानजनक भागीदारी देनी चाहिए। इससे स्थिरता बढ़ेगी।"
कुरैशी की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब अफगानिस्तान पर आयोजित लंदन सम्मेलन ने उन आतंकियों के लिए लाखों डॉलर का एक कोष विकसित कर लिया है, जो तालिबान और हिंसा से अलग होना चाहते हैं।
कुरैशी ने उस सुझाव को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया है कि काबुल में तालिबान को जगह देने से पाकिस्तानी तालिबानियों का उत्साह बढ़ेगा।
उन्होंने कहा, "मैं समझता हूं कि यह व्यवस्था उदारवादी और कट्टरपंथी तालिबान के बीच एक विभाजन रेखा का काम करेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications