रूसी बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में एक गिरफ्तार (लीड-2)

पुलिस ने इस मामले में अनिल रघुवंशी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अनिल कथित तौर पर दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी अमन भारद्वाज के साथ एक दवा कंपनी में काम करता है, जो अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

पणजी के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रवीन्दर यादव ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि दवा कंपनी में काम करने वाले अनिल को यहां के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

यादव ने बताया कि गोवा से 45 किलोमीटर दूर आरामबोल समुद्रतट के नजदीक स्थित धारगल इंडस्ट्रियल इस्टेट के इंटेक फार्मास्युटिक्ल्स में अमन और अनिल काम करते हैं।

पुलिस ने बताया कि अनिल ने बलात्कार मामले में लड़की की मां का ध्यान भंग करने की कोशिश की थी जबकि अमन ने नौ वर्षीय अबोध बच्ची के साथ बलात्कार किया था।

यादव ने कहा कि जब रूसी बच्ची के साथ बलात्कार मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई तो इसके बाद पुलिस ने अनिल से फोन पर संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जब वह पणजी से बेंगलुरू भागने का प्रयास कर रहा था तो एक बार पुलिस ने उससे फोन पर संपर्क किया और समपर्ण करने के लिए कहा।

उल्लेखनीय है कि गोवा में विदेशियों खासकर रूसी पर्यटकों के साथ अपराध की घटनाएं लगातार होती रहती है। गत वर्ष दिसंबर में 25 वर्षीया रूसी महिला के साथ स्थानीय नेता ने बलात्कार किया था।

गोवा में प्रतिवर्ष लगभग 40,000 रूसी पर्यटक आते हैं। राज्य में पर्यटकों की सुरक्षा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री दिगंबर कामत पर भी आरोप लगाए जा रहे हैं। पर्यटन मंत्री मिक्की पाचेको ने कामत पर आरोप लगाया है कि वह इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

पाचेको ने कहा, "मैंने इस मुद्दे पर दो माह पूर्व ही मुख्यमंत्री कार्यालय को एक फाइल भेजी थी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। ऐसी घटनाओं से गोवा की बदनामी होती है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+