बिहार में बैंक से 8 लाख रुपये की लूट
पुलिस के अनुसार राजापट्टी गांव स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे अज्ञात अपराधियों ने धावा बोल दिया। अपराधियों ने वहां तैनात एक चौकीदार को रस्सी से बांध दिया और बैंक में घुसकर आराम से सेफ तोड़कर लूटपाट कर चलते बने।
गोपालगंज की पुलिस अधीक्षक क़े एस़ अनुपम ने शुक्रवार को बताया कि अपराधियों की संख्या करीब छह-सात थी जो हथियारों से लैस थे। उन्होंने बताया कि लुटेरों के हाथ कुल 8,85,986 रुपये हाथ लगे।
उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी बैकुंठपुर थाना में दर्ज करा दिया गया है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications