कश्मीर में हिमपात, श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद
अधिकारी ने बताया, " जवाहर सुरंग क्षेत्र में हिमपात होने और फिसलन भरी सड़कों की वजह से राजमार्ग पर शुक्रवार को यातायात बंद कर दिया गया।"
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश जारी है। वहीं उपरी इलाकों में प्रशासन सड़कों को साफ कराने के काम में जुट गया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, " गुलमर्ग, सोनमर्ग,पहलगाम और अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार को बर्फबारी हुई। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस कम तथा कारगिल, और लद्दाख क्षेत्र में शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।"
अधिकारी के अनुसार, "कश्मीर घाटी में अगले 24 घंटों के दौरान हिमपात और बारिश होने की संभावना है।"
कश्मीर के बारामूला जिले में बर्फबारी की वजह से तंगमर्ग-गुलमर्ग सड़क अवरूद्ध हो गई। सड़क की सफाई के लिए बर्फ काटने वाली मशीनों को लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications