बिहार में धूप खिली, सर्दी से राहत
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को मोतिहारी प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7़ 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 7़ 4, छपरा का 7़ 6, गया का 8़ 0, पूर्णिया का 8़ 3 तथा भागलपुर का न्यूनतम तापमान 13़ 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शुक्रवार को बताया कि लगातार धूप निकलने से वातावरण की नमी में कमी आयी है, इस कारण कोहरे में भी कमी देखी जा रही है। हालांकि उन्होंने बताया कि देर रात कोहरा छाया रहेगा जो तड़के तक बना रहेगा।
उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान में वृद्धि तथा धूप निकलने के कारण दिन में सर्दी में कमी आई है लेकिन सर्द हवाओं के कारण अभी पूरी तरह इससे निजात मिलने की संभावना नहीं है।
चंद्रा के मुताबिक अगले 24 घंटें में आसमान साफ रहने की संभावना है तथा मौसम में कोई खास बदलाव आने का अनुमान नहीं है।
इधर, रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक सर्दी और कोहरे के कारण उत्तर भारत से आने वाली ट्रेनें देर से ही चल रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications