मधु कोड़ा के खिलाफ आरोप पत्र दायर
झारखण्ड सतर्कता ब्यूरो के पुलिस महानिरीक्षक एम.वी.राव ने बताया, "आय से अधिक संपत्ति के मामले में हमने कोड़ा और सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।"
सतर्कता विभाग के एक अधिकारी ने बताया, " कोड़ा और सिंह के खिलाफ यह पहला आरोप पत्र है। उन पर 1.40 करोड़ रुपये और 1.75 करोड़ रुपये की संपत्ति रखने का आरोप लगाया गया है जो उनकी आय के ज्ञात स्त्रोतों से अधिक है। सतर्कता विभाग के पास इसके साक्ष्य मौजूद हैं।"
अधिकारी ने बताया कि कोड़ा के पास ज्ञात स्रोतों से 400 फीसदी अधिक संपत्ति है जबकि कमलेश के पास 130 फीसदी अधिक संपत्ति है। रांची की सतर्कता अदालत में इनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है।
गौरतलब है कि सतर्कता ब्यूरो ने गत वर्ष 2 जुलाई को मधु कोड़ा और कमलेश सिंह सहित दो अन्य पूर्व मंत्रियों भानुप्रताप शाही और बंधु टिर्की के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सतर्कता विभाग ने कोड़ा और तीन अन्य पूर्व मंत्रियों के घरों पर 24 जुलाई को छापा मारा था। मधु कोड़ा और कमलेश सिंह को 30 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications