विदेश में शरण लेना चाहते हैं फोंसेका
कोलंबो में आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' को दिए साक्षात्कार में फोंसेका ने कहा कि आस्ट्रेलिया में संभावित अस्थायी शरण लेने के मामले में वह आस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त से बातचीत करने की योजना बना रहे हैं।
फोंसेका ने कहा कि शरण लेने के मामले में उन्होंने श्रीलंका स्थित अमेरिकी और ब्रिटिश दूतावासों से भी बातचीत की है। साक्षात्कार के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या आस्ट्रेलिया को भी वह विकल्प के रूप में देख रहे हैं, तो उन्होंने कहा, "आस्ट्रेलिया अच्छी जगह है। मैंने अभी आस्ट्रेलियाई उच्चायोग से बातचीत नहीं की है। वे मुझे वीजा दे सकते हैं लेकिन श्रीलंकाई सरकार मुझे बाहर जाने की इजाजत नहीं देगी।"
फोंसेका ने इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने अमेरिकी और ब्रिटिश दूतावासों से संपर्क किया है। उन्होंने कहा, "मेरे खिलाफ कोई आरोप नहीं है और न ही कोई मामला चल रहा है लेकिन सरकार मुझे देश छोड़ने नहीं देगी। इस देश में राष्ट्रपति न्यायपालिका में हस्तक्षेप करते हैं।"
फोंसेका ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति चुनाव में धांधली हुई है। उन्होंने कहा, "हमारे पास इस संबंध में कई सबूत हैं। हम चुनाव परिणाम के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications