गोवा में रूसी बच्ची से बलात्कार मामले में एक गिरफ्तार (लीड-1)
पणजी के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रवीन्दर यादव ने संवाददाताओं को बताया कि एक दवा कंपनी में काम करने वाला अनिल रधुवंशी को यहां के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वैसे मुख्य अभियुक्त अमन भारद्वाज अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
यादव ने बताया कि राजधानी गोवा से 45 किलोमीटर दूर आरामबोल समुद्रतट के नजदीक स्थित धारगल इंडस्ट्रियल इस्टेट के इंटेच फार्मास्युटिक्ल्स में अमन और अनिल काम करते हैं।
पुलिस ने बताया कि अनिल ने बलात्कार मामले में लड़की की मां का ध्यान भंग करने की कोशिश की थी जबकि अमन ने नौ वर्षीय अबोध बच्ची के साथ बलात्कार किया था।
उल्लेखनीय है कि गोवा में विदेशियों खासकर रूसी पर्यटकों के साथ अपराध की घटनाएं लगातार होती रहती है। गत वर्ष दिसंबर में 25 वर्षीया रूसी महिला के साथ स्थानीय नेता ने बलात्कार किया था।
गोवा में प्रतिवर्ष लगभग 40,000 रूसी पर्यटक आते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications