राजपक्षे ने जीता श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव

श्रीलंका के सरकारी टेलीविजन चैनल रूपवाहिनी के मुताबिक राजपक्षे ने 18 लाख मतों के राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की है। फिलहाल आधिकारिक तौर पर नजीतों की घोषणा नहीं हुई है।
श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए कल मतदान हुआ था। तनावग्रस्त श्रीलंका में मंगलवार को वोट पड़ने के बाद बुधवार सुबह लंकाई सेना ने उस होटल को घेर लिया है जहां फोंसेका ठहरे हुए थे। इसके पीछे हिंसा भड़कने की आशंका बताई जा रही है।
जिस होटल को सेना ने घेर रखा है, वहां करीब 400 अन्य लोग भी ठहरे हुए थे। सेना के अधिकारियों का कहना है कि जहां तक फोंसेका की बात है वो होटल से निकलने के लिए आज़ाद हैं।












Click it and Unblock the Notifications