मुंबई हमले के संदिग्ध राणा का साजिश में शामिल होने से इंकार
पाकिस्तानी मूल के कनाडा के नागरिक राणा (49 वर्ष) ने सोमवार को शिकागो की एक संघीय अदालत में इस आरोप से भी इंकार किया कि उसने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों को साजो सामान की मदद दी और डेनमार्क के एक समाचार पत्र के काटरूनिस्ट को निशाना बनाने के षडयंत्र में शामिल था।
दोषी ठहराए जाने पर राणा को आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।
राणा के वकील पैट्रिक ब्लेगेन ने कहा कि राणा के पास वकील को देने के लिए पैसे नहीं हैं और उसने न्यायालय से ब्लेगेन को सरकारी खर्च पर वकील बनाने को कहा है।
राणा ने मुकदमे के दौरान उसकी जमानत लंबित रहने के खिलाफ भी अपील की है। ब्लेगेन ने कहा कि उनके मुवक्किल का इरादा फरार होने और अपने परिवार को छोड़ने का नहीं है। वह इस स्थिति का मुकाबला करना चाहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications