हेती में फिर भूकंप, अमरीका भेजेगा सैनिक

Earthquake
हेती में आए विनाशकारी भूकंप के आठ दिन बाद बुधवार को दोबारा भूकंप के झटके महसूस किए गए. अमरीका ने हेती में राहत कार्यों में मदद के लिए 4000 अतिरिक्त सैन्य कर्मियों को वहाँ भेजने की घोषणा की है. बुधवार को फिर आए भूकंप के बाद कोई और नुकसान होने की ख़बर नहीं मिली है.

हेती के अधिकारियों का कहना है कि आठ दिन पहले आए भूकंप में मृतकों की संख्या एक से दो लोख के बीच हो सकती है. सामूहिक कब्रों में पहले ही 75 हज़ार शवों को दफ़न किया जा चुका है. डेढ़ लाख बेघर, पाँस वर्षीय लड़के को बचाया वहाँ लगभग डेढ़ लाख लोग बेघर हैं और कुछ दिन पहले वहाँ लूटमार की ख़बरें भी मिली थीं.

सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने और राहत सामग्री पीड़ित लोगों तक पहुँचाने के मक़सद से अमरीका ने चार हज़ार अतिरिक्त सैनिकों को वहाँ भेजने की घोषणा की है जिसके बाद वहाँ कुल अमरीकी सैनिकों की संख्या 16 हज़ार हो जाएगी.

बीबीसी के मार्क डॉयल ने भूकंप के केंद - लेयोगाने गाँव का दौरा किया और पाया कि वहाँ चिकित्सकों की मदद के नाम पर केवल स्पेन और डोमिनिका के डॉक्टरों की एक टीम दिखाई दी जो अपना चिकित्सा केंद्र स्थापित कर रहे थे. उनका कहना है कि गाँव किसी युद्ध क्षेत्र से भी बुरी स्थिति में नज़र आया और ऐसा प्रतीत हुआ जैसे वहाँ कारपेट बमबारी हुई हो.

अभी भी मलबे में से कई लोग जीवित मिल रहे हैं. ऐसे ही लोगों में एक पाँच वर्षीय बच्चा था जिसे अपने घर के मलबे के नीचे से उसके एक रिश्तेदार ने खींच कर निकाला. इससे पहले एक दस साल की लड़की और उसका आठ साल का भाई ऐसी ही स्थिति में मलबे के नीचे से निकाले गए थे.

अंतरराष्ट्रीय राहत टीमों ने 120 लोगों को बचाया है. अमरीकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि राहत कार्यों में ध्वस्त मूलभूत ढांचे और सुरक्षा कारणों से देरी हो रही है लेकिन हर दिन राहत कार्यों की गति बढ़ रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+