ममता बनर्जी की माओवादियों से अपील

तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी ने कहा कि अगर माओवादी हथियार डालने और बातचीत करने पर सहमत होते हैं तो वो पश्चिम बंगाल में माओवाद प्रभावित क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज के लिए केंद्र सरकार से बात करेंगी.

उन्होंने इस बारे में फ़ैसला करने के लिए माओवादियों को सात दिन का समय दिया है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र पश्चिमी मिदनापुर के लालगढ़ के पास एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा,''मैं केंद्र से माओवाद प्रभावित क्षेत्र के लिए एक विशेष पैकेज की और सुरक्षाबलों को हटाने की बात करूँगी, लेकिन आपको (माओवादियों) हथियार छोड़कर बातचीत के लिए आगे आना होगा.''

ममता बनर्जी ने कहा,''मैं आपसे झगड़ा करने नहीं आईं हूँ. मैं हाथ जोड़कर आपसे अपील कर रही हूँ और ज़रूरत पड़ी तो आपके पैर भी छू सकती हूँ कि हथियारों छोड़ कर मुख्यधारा में आएं.''

पर्यवेक्षकों का कहना है कि 2011 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सीपीएम और तृणमूल कांग्रेस दोनों ही नए राजनीतिक समीकरण तलाश रहे हैं. सीपीएम के नेता तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी को माओवादियों का सहयोगी कह रहे हैं तो ममता बनर्जी सीधे- सीधे मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को माओवादी कह रही हैं.

उल्लेखनीय है कि हाल ही तृणमूल कांग्रेस राज्य में सीपीएम के मज़बूत विकल्प के तौर पर उभरी है. इसका नतीजा दोनों ही पार्टियों के बीच माओवादियों से सांठ-गांठ के आरोप-प्रत्यारोप के रूप में सामने आया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+