घाटी में चरमपंथी हमला, दो की मौत

अल्ताफ़ हुसैन
बीबीसी संवाददाता, श्रीनगर
भारत प्रशासित कश्मीर के सोपोर शहर में हुए एक चरमपंथी हमले में दो लोगों की मौत हो गई है, जिनमें एक पुलिसकर्मी भी है. हमले में तीन पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक घायल हुआ है. राजधानी श्रीनगर से 50 किलोमीटर दूर सोपोर में ये घटना उस समय हुई जब चरमपंथियों ने हथगोला फेंका और गोलियाँ चलाईं.
पुलिस महानिरीक्षक फ़ारूक़ अहमद ने बीबीसी को बताया कि घायल पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है. घटना सोपोर से आ रही रिपोर्टों के मुताबिक़ चरमपंथियों ने एक पुलिस स्टेशन पर हथगोला फेंका. इस घटना में वहाँ से गुज़र रहा एक व्यक्ति घायल हो गया.
सोपोर से आ रही रिपोर्टों के मुताबिक़ चरमपंथियों ने एक पुलिस स्टेशन पर हथगोला फेंका. इस घटना में वहाँ से गुज़र रहा एक व्यक्ति घायल हो गया. जब पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे, तो चरमपंथियों ने उन पर गोलियाँ चलाईं. इस साल के शुरू से ही कश्मीर घाटी में हिंसा की घटनाओं में एकाएक तेज़ी आई है. भारतीय सीमा सुरक्षा बल का दावा है कि उन्होंने जम्मू क्षेत्र में घुसपैठ की तीन कोशिशों को नाकाम किया है.












Click it and Unblock the Notifications