क्या ऐसे दिखते होंगे लादेन?

अमरीका की मोस्ट वांटेड लिस्ट में सबसे ऊपर मौजूद अल क़ायदा के प्रमुख ओसामा बिन लादेन की तलाश अमरीकी एजेंसियों के लिए अब भी सिरदर्द बनी हुई है.

ख़ुफ़िया एजेंसियाँ वर्षों से ये दावा कर रही हैं कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान की सीमा पर किसी क़बायली इलाक़े में छिपे हुए हैं.

लेकिन अब तक लादेन को ढूँढ़ निकालना दुनिया भर की सुरक्षा एजेंसियों की परेशानी का सबब बना हुआ है.

लादेन को ढूँढ़ निकालने की कोशिश में जुटी अमरीकी ख़ुफ़िया एजेंसी फ़ेडेरल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन यानी एफ़बीआई ने अब लादेन की नई तस्वीर जारी की है.

ये तस्वीर लादेन की वास्तविक तस्वीर नहीं, बल्कि डिजिटल तकनीक से बनाई गई तस्वीर है और इस तस्वीर में ये दिखाने की कोशिश की गई है कि इस समय लादेन कैसे दिखते होंगे.

एफ़बीआई के फ़ॉरेंसिक विशेषज्ञों ने उनके चेहरे की रूप-रेखा में थोड़ा सुधार किया है और यह दिखाने की कोशिश की है कि लादेन इस समय कैसे दिख सकते हैं.

इन दो तस्वीरों में से एक में लादेन को पारंपरिक पोशाक में दिखाया गया है तो दूसरी तस्वीर में वे पश्चिमी वेश-भूषा में दिखते हैं और उनकी दाढ़ी भी कतरी हुई है.

ओसामा बिन लादेन का कथित वीडियो आख़िरी बार वर्ष 2007 में आया था. वो वीडियो 30 मिनट का था और उस वीडियो में लादेन को ये कहते दिखाया गया था कि जॉर्ज बुश को अमरीकी जनता ने दूसरी बार समर्थन दिया है कि वे इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान में लोगों की हत्या जारी रखें.

अब देखना ये है कि वर्षों से लादेन की तलाश में भटक रहीं सुरक्षा एजेंसियों को डिजिटल तकनीक से बनी तस्वीरें कितनी मदद करती हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+