'ज्योति बसु की हालत अत्यंत नाज़ुक'

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के 95 वर्षीय नेता और 23 साल तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे ज्योति बसु की हालत शुक्रवार को एक बार फिर अत्यंत नाज़ुक हो गई है.

कोलकाता में बीमार बसु की देखभाल के लिए बनाई गई आठ सदस्यीय मेडिकल टीम के एक सदस्य सुश्रुत बैनर्जी ने शुक्रवार की सुबह पत्रकारों को बताया कि वरिष्ठ नेता की हालत बिगड़ गई है.

सुश्रुत बैनर्जी ने कहा, "ज्योति बसु की हालत बहुत ही नाज़ुक है. उन्हें दी जा रही ऑक्सीजन की मात्रा को फिर बढाया गया है. हालाँकि पिछली शाम उन्हें दो घंटे के लिए हिमो-डायलिसिस पर रखा गया था."

बैनर्जी ने बताया, "बसु के ह्रदय और गुर्दे के काम करने में कोई सुधार नहीं देखा गया है उनके इन प्रमुख अंगों की बिगड़ती स्थिति को देखकर उन्हें हिमो-डायलिसिस पर रखा गया था."

डॉक्टरों का कहना है कि बसु की ताज़ा स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को एक बार फिर उन्हें हिमो-डायलिसिस दिया जाएगा.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार बसु के रक्त चाप को स्थिर रखने के लिए डॉक्टरों ने 'आइनोट्रोप्स' की मात्रा को बढ़ाया है.

ज्योति बसु को पहली जनवरी में निमोनिया की शिकायत के बाद कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तब से वो अस्पताल में हैं और उनकी स्थिति में कुछ सुधार के बाद बिगड़ती ही जा रही है.

बसु का हालचाल पूछने के लिए पिछले दिनों अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के कई नेता कोलकाता पहुँचे थे.

सात जनवरी को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी उन्हें देखने अस्पताल गए थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+