मौनी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी

धर्माचार्यो के मुताबिक मौनी अमावस्या के दिन ग्रहण पड़ने के कारण आज का स्नान बहुत खास हो गया था। मान्यता है कि ग्रहण के बाद नदियों में स्नान करके दान पुण्य करने से शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सूर्यग्रहण समाप्त हो जाने के बाद लाखों की संख्या में भक्तों ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम पर डुबकी लगाई। राज्य के दूसरे हिस्सों में भी ग्रहण के बाद लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा, सरयू और गोमती नदियों में स्नान किया।

माघ मेला आयोजन समिति के एक अधिकारी पुष्कर श्रीवास्तव ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि संगम स्नान का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। इंतजामों को लेकर किसी भी तरह की शिकायत नहीं आई।

इलाहाबाद में पवित्र गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर माघ मेले की शुरुआत गत 31 दिसंबर से हुई थी। यह मेला आगामी 14 फरवरी तक चलेगा।

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। इलाहाबाद परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक चंद्र प्रकाश ने संवाददाताओं को बताया कि स्थानीय पुलिस के अलावा प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की आठ बटालियनें, त्वरित कार्य बल (आरएएफ) की दो बटालियनें व बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) के चार दलों की तैनाती की गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+