सीबीआई ने रुचिका के पिता और मामले के शिकायतकर्ता से मुलाकात की
नई दिल्ली स्थित मुख्यालय से गए सीबीआई के एक दल ने चंडीगढ़ स्थित एजेंसी के शिविर कार्यालय में कई घंटों तक गिरहोत्रा और आनंद प्रकाश से एकांत में बातचीत की। दोनों शुक्रवार की शाम तक सीबीआई दल के साथ रहे।
संयोगवश गिरहोत्रा और आनंद प्रकाश ने हरियाणा पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच दल (सिट) द्वारा भेजी गए नोटिसों का अभी तक जवाब नहीं दिया है। सिट का गठन हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक एस.पी.एस.राठौड़ के खिलाफ दर्ज तीन नई प्राथमिकियोंकी जांच के लिए किया गया है।
गिरहोत्रा और आनंद प्रकाश ने सिट पर राठौड़ का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्हें हरियाणा पुलिस द्वारा गठित सिट पर भरोसा नहीं है। सिट के प्रमुख शत्रुजीत कपूर ने कहा है कि दोनों उन्हें बातचीत के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications