चीन से हट सकता है गूगल

गूगल हट सकता है चीन से

इंटरनेट सर्च कंपनी गूगल ने कहा है कि वो चीन में अपना कामकाज समेट सकती है क्योंकि चीनी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के ईमेल कथित तौर पर हैक किये जा रहे हैं.

गूगल का कहना है कि गूगल सर्च इंजन पर चीज़ों की खोज करने में चीन सरकार की जिन पाबंदियों का कंपनी पिछले चार साल से पालन कर रही थी, अब उन्हें हटा लिया जायेगा. गूगल कंपनी ने चीन सरकार पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं लेकिन कहा है कि अब वह सरकार के अनुसार सेंसर करने को तैयार नहीं है.

इसका अर्थ ये है कि अब चीन से गूगल सर्च इंजन पर होने वाली किसी भी खोज में कोई रोक नहीं रहेगी. गूगल ने 2006 में बनी अपनी चीनी वेबसाईट के बंद किया जाने की तरफ भी इशारा किया है. इस खबर के प्रकाशित होने के तुरंत बाद न्यूयार्क शेयर बाज़ार में गूगल के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

कंपनी की तरफ से जारी किये बयान में डेविड ड्रमोंड ने कहा, "वेबसाईट पर हमला करने वालों का प्रमुख लक्ष्य था मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के जीमेल एकाउंट को हैक करना."

कंपनी को जांच के बाद इस बात की जानकारी मिली है कि कम से कम दो जीमेल एकाउंट को हैक किया गया. लेकिन गूगल ने इस बात को भी साफ़ किया है इस हैकिंग में ईमेल से कोई जानकारी हासिल करने के बजाय इस बात की जानकारी बटोरी गई कि एकाउंट प्रयोग में कब से आया.

गूगल ने कहा है कि अमरीका, चीन और यूरोपीय देशों के उन लोगों के दर्जनों जीमेल एकाउंट को किसी तीसरी पार्टी ने खोलकर देखा, जो 'चीन में मानवाधिकार' के हिमायती थे. गूगल का ये भी कहना है कि इस तरह कि हैकिंग कि घटनाएं कम से कम 20 और कंपनियों के साथ भी हुईं हैं.

गूगल कंपनी ने चीन में अपना कामकाज चार साल पहले शुरू किया था और उसने चीन की नियंत्रक नीतियों के तहत काम करने की बात स्वीकार की थी. पर पिछले वर्ष गूगल और चीन की सरकार के बीच संबंध खराब हो गए थे जब चीन ने कंपनी पर अश्लील साहित्य को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+