राठौड़ का पदक वापस लेने के फैसले से प्रकाश के परिवार में खुशी की लहर
प्रकाश ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "यह हमारे लिए काफी उत्साहवर्धक है। इससे हमारा विश्वास बढ़ा है।"
प्रकाश की पत्नी मधु प्रकाश ने कहा, "हम सभी केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं। सरकार के इस कदम से हमारे मन में यह विश्वास भी पैदा हुआ है कि अब यह मामला अपने तार्किक अंत तक पहुंचेगा।"
उन्होंने कहा, "अब हम चाहते हैं कि राठौड़ के खिलाफ फिर से जांच आरंभ की जाए और उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला चलाया जाए। यह मुकदमा द्रुत गति अदालत में चलाया जाए।"
रुचिका की सहेली आराधना ने कहा, "पदक वापस लेना, राठौड़ के लिए एक सबक होगा। हम सभी बहुत खुश हैं और सरकार के इस कदम की सराहना करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications