केंद्रीय मंत्री ने हरिद्वार में आयुर्वेद कॉलेज का उद्घाटन किया
कॉलेज आयुर्वेदिक दवाओं में डिग्री कोर्स कराएगा और हर्बल उपचार व गंभीर रोगों के निदान की दिशा में नया अनुसंधान कराएगा।
कॉलेज के कुलपति व पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट एवं दिव्य योग मंदिर के सह-संस्थापक आचार्य बालकृष्णजी ने हरिद्वार से आईएएनएस से कहा कि कालेज की शुरुआत 50 छात्रों से की जाएगी, जिन्हें हर्बल दवाएं बनाना, आयुर्वेद की परंपरा के अनुसार बीमारी की पहचान करना और औषधीय पौधों का चयन करना बताया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस कॉलेज को शुरू करने के पीछे आधुनिक चिकित्सा विज्ञान को भारत की प्राचीन आयुर्वेदिक दवाओं के साथ मिलाने का मकसद है।
इसके अलावा केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री सुबोध कांत सहाय गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, छत्तीसगढ़, असम, हिमाचल प्रदेश, गोवा और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों के साथ हरिद्वार में 95 एकड़ क्षेत्र में फैले हर्बल व कार्बनिक फूड पार्क का उद्घाटन करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications