छात्रों की गिरफ्तारी से हैदराबाद में तनाव

हैदराबाद। पृथक तेलंगाना के समर्थन में हैदराबाद स्थित उस्मानिया विश्वविद्यालय में अनशन पर बैठे छात्रों की गिरफ्तारी के बाद विश्वविद्यालय परिसर में तनाव बढ़ गया है। इसके साथ-साथ हैदराबाद के भी कई इलाकों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।

रविवार देर रात आमरण अनशन पर बैठे छह छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करवा दिया लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ही कई और छात्रों ने अनशन शुरू कर दिया। छात्रों के प्रदर्शनों को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को तैनात किया गया। परिसर स्थित आर्ट्स कॉलेज भवन के बाहर भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

परिसर से पुलिस हटाने की मांग

ज्वाइंट एक्शन कमिटि (जेएसी) के छात्र नेताओं और पुलिस के बीच विश्वविद्यालय परिसर में बहस भी हुई। ये सभी परिसर से पुलिस को हटाने की मांग कर रहे हैं।

जेएसी तीन जनवरी को उस्मानिया विश्वविद्यालय में बड़ी रैली आयोजित करने वाली है। इस रैली का नाम छात्रों ने 'चलो हैदराबाद' रखा है। छात्रों की प्रस्तावित रैली को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच जनवरी तक छात्रावासों को बंद रखने का फैसला किया है। विश्वविद्यालय ने पहले ही छुट्टी की घोषणा कर दी है। वारंगल स्थित काकातिया विश्वविद्यालय में भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है। सोमवार को एक स्थानीय विधायक ने भी छात्रों के भूख हड़ताल का समर्थन कर दिया।

उधर, तेलंगाना क्षेत्र के सभी इलाकों में सोमवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। जेएसी के आह्वान पर ग्रामीण इलाकों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। पृथक तेलंगाना की मांग तेज करने के लिए जेएसी ने क्षेत्र में बुधवार को बंद का आह्वान किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+