व्हाइट हाउस ने विमान की घटना को आतंकवादी हमले का प्रयास बताया (लीड-3)

वाशिंगटन, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। एक नाइजीरियाई नागरिक के एम्सटरडम से डेट्रॉयट जा रहे एक अमेरिकी विमान को उड़ाने के प्रयास की घटना के बाद व्हाइट हाउस ने इसे आतंकवादी हमले की कोशिश बताया।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जांचकर्ता उस नाइजीरियाई नागरिक से पूछताछ करने में जुटे हैं जो स्वयं को अलकायदा से संबंधित बता रहा है। बहरहाल पकड़े गए व्यक्ति के दावे की सत्यता पर सवाल हैं।

हवाई में क्रिसमस की छुट्टियां मना रहे राष्ट्रपति बराक ओबामा को घटना की जानकारी दी गई। व्हाइट हाउस ने कहा कि यह आतंकवादी हमले का प्रयास मालूम होता है।

नार्थवेस्ट एयरलाइंस के एयरबस विमान में 278 यात्री सवार थे। विमान को सुरक्षित डेट्रायट में उतार लिया गया। नार्थवेस्ट एयरलाइंस का संचालन करने वाली डेल्टा एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने कहा कि नाइजीरियाई व्यक्ति ने विमान में आगजनी की।

यह व्यक्ति सरकार की निगरानी सूची में था लेकिन उसे उड़ान के लिए प्रतिबंधित लोगों की सूची में शामिल नहीं किया गया था। वह नाजीरिया से एम्सटरडम होते हुए डेट्रायट की यात्रा पर था।

यात्रियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि विमान जब उतरने की तैयारी में था तभी एक हल्के विस्फोट की आवाज सुनाई दी। इससे वहां शोरगुल मच गया। एक अन्य व्यक्ति ने कूदकर संदिग्ध नाइजीरियाई को पकड़ लिया।

दो घायलों और संदिग्ध का अस्पताल में इलाज किया गया।

एक स्वतंत्र आतंकवाद निगरानी समूह इंटेलसेंटर ने कहा कि यह घटना अमेरिका के खिलाफ आतंकवादी हमले का गंभीर प्रयास था और इसका संबंध नाइजीरिया और यमन के अलकायदा से हो सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+