लादेन की बेटी की पुष्टि नहीं हो सकी

ईरानी विदेश मंत्री एम. मोत्ताकी ने गुरुवार को कहा, "तेहरान में सऊदी अरब के दूतावास की ओर से सूचना मिली है कि ईरानी दूतावास में लादेन की बेटी थी और वह देश छोड़ना चाहती थी।" उन्होंने कहा, "हम अब तक इसकी पुष्टि की खबर नहीं कर सकते और हमे यह भी पता नहीं चल पाया है कि कि संदिग्ध लड़की ईरान के सऊदी अरब दूतावास में कैसे दाखिल हुई।"
सऊदी अरब दूतावास की ने कहा था कि वहां सिर्फ लादेन की बेटी थी और उसके परिवार का कोई दूसरा शख्स वहां मौजूद नहीं था। उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब के एक समाचार पत्र ने बुधवार को खबर दी थी कि लादेन की बेटी इमान तेहरान स्थित सऊदी दूतावास में तीन सप्ताह तक थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications