पश्चिम बंगाल में बारूदी सुरंग विस्फोट में 4 पुलिसकर्मी घायल
अधिकारियों ने बताया कि घटना सोमवार रात जिले के दहिजुरी इलाके में रथबेड़ा के समीप हुई। कथित रूप से नक्सली हमले के शिकार एक परिवार के सदस्यों को बचाने गए पुलिस दल को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया।
पश्चिम मिदनापुर के जिला अधिकारी एन.एस.निगम ने आईएएनएस को बताया कि घायलों में बिनपुर पुलिस थाने का इंस्पेक्टर भी शामिल है।
उन्होंने कहा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के स्थानीय नेता अमिय सेनगुप्ता के आवास पर पिछले सोमवार रात को हुई तोड़फोड़ और आगजनी के बाद से बारूदी सुरंगों के कारण पुलिस इलाके में प्रवेश नहीं कर सकी।
निगम ने बताया कि मंगलवार सुबह बिनपुर और दहिजुरी के बीच तीन बारूदी सुरंगें बरामद की गईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मंगलवार सुबह संयुक्त बलों को इलाके में भेजा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications