गुना हादसे के पीड़ित परिवारों को मिलेगा मुआवजा
सोमवार शाम आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर विजयपुर थाना क्षेत्र में कुम्भराज से गुना आ रही यात्री बस की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जबर्दस्त टक्कर हो गई थी। इस हादसे में 19 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में घायल 20 लोगों को जिला चिकित्सालय लाया गया है और इनमें से गंभीर घायलों को उपचार हेतु ग्वालियर भेजा गया है।
चौहान ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार और घायलों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications