अमेरिकी संगीत समारोह में शामिल हुए हजारों क्यूबा निवासी
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक बैंड ने रविवार को हवाना के मैलिकॉन में 250,000 लोगों के सामने दो घंटे तक प्रस्तुति दी। प्रस्तुति से पहले बैंड के प्रमुख सदस्य रॉबर्ट 'कूल' बेल ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि यह संगीत समारोह दोनों राष्ट्रों के भाईचारे और एकता को समर्पित है।
बेल ने कहा कि वह एक राजनेता की तरह नहीं बल्कि एक संगीतकार के रूप में क्यूबा आए हैं। उन्होंने कहा कि उनके देश के संगीत और क्यूबा के बीच हमेशा से एक विशेष संबंध रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications