आईआईएम प्रोफेसर हत्याकांड : 46 लोगों से हुई पूछताछ
मालूम हो कि 17-18 दिसम्बर की रात को किशनगंज थाना क्षेत्र में स्थित अति सुरक्षित आईआईएम परिसर में रहने वाली प्रोफेसर अमृता पंचौली की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घटना के चार दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
पुलिस अब तक परिसर में रहने वालों, पंचौली के घर आने वाले और काम करने वाले कुल 46 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इंदौर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक संजय राणा ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया है कि पुलिस 46 लोगों से पूछताछ करने के बाद उस ड्राइवर से भी पूछताछ कर रही है जो पूर्व में अमृता और संस्थान के अन्य लोगों को अपनी टैक्सी से यात्रा पर ले जा चुका है।
राणा ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि पुलिस जल्दी ही मामले का खुलासा करने में सफल होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications