स्पेन में बर्फबारी से परिवहन व्यवस्था प्रभावित
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार सोमवार को यहां की सड़कों पर बर्फ की मोटी परत बिछ गई थी, जिससे परिवहन व्यवस्था ठप हो गई। हवाई अड्डे पर भी बर्फबारी की वजह से उड़ानें प्रभावित हुई।
सोमवार को यहां 223 उड़ानों को रद्द करना पड़ा। स्पेन के 37 प्रांतों में सोमवार को भारी बर्फबारी हुई थी।
मेड्रिड से अन्य प्रांतों की ओर जाने वाली सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications