दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि औसत से दो डिग्री कम था। दिसम्बर के महीने में तापमान गिरना सामान्य है, जम्मू एवं कश्मीर में हिमपात होने की वजह से यहां ठंड बढ़ रही है।"
सुबह के समय हल्का सा कुहरा छाया हुआ था लेकिन इससे दृश्यता में कुछ खास कमी नहीं हुई थी। आईएमडी के मुताबिक मंगलवार की सुबह दृश्यता 1,000 मीटर थी और इसकी वजह से उड़ानों के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications