क्यूबा की आर्थिक वृद्धि वर्ष 2009 में 1.4 प्रतिशत रही
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार आर्थिक और योजना मंत्री मैरिनो मुरिल्लो ने सांसदों को बताया कि क्यूबा के निर्यात में इस वर्ष 22.9 प्रतिशत और आयात में 37.4 प्रतिशत की गिरावट हुई।
मंत्री ने बताया कि वर्ष 2009 में कामगारों की उत्पादकता में 1.1 प्रतिशत की कमी हुई। मजदूरी में 2.9 की वृद्धि हुई और निवेश में 16 प्रतिशत की गिरावट आई।
मुरिल्लो ने इस अल्प विकास का दोष अमेरिका की 47 साल की आर्थिक नाकेबंदी, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संकट और वर्ष 2008 में आए तीन समुद्री तूफानों को दिया। तीनों समुद्री तूफानों में करीब 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।
राष्ट्रपति राउल कास्ट्रो की उपस्थिति में मंत्री ने आगामी वर्ष के लिए सरकार की सामाजिक और आर्थिक योजनाओं की प्राथमिकताओं को सदन के सामने रखा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications