बर्लुस्कोनी पर हमले से आहत हुई: लॉरेन
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार लॉरेन ने एक साप्ताहिक से बातचीत में कहा, "मैं खुद को बर्लुस्कोनी के काफी करीब महसूस करती हूं और उन पर जघन्य हमले से मुझे दुख हुआ था।"
लॉरेन ने कहा, "इससे मैं बहुत परेशान हुई थी। मुझे ऐसा लगा कि जैसे मेरे पति पर हमला हुआ हो।"
गौरतलब है कि पिछले दिनों मिलान में एक व्यक्ति ने बर्लुस्कोनी पर हमला किया था जिससे उनके दो दांत टूटे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications